फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chaudhary Ranbir Singh University will recruit 80 posts of teaching and non-teaching staff

Jind: जल्द भरे जाएंगे चौधरी रणबीर सिंह विवि में खाली पद, कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने दी जानकारी

Thu, 24 Nov 2022 05:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 05:48 PM IST
सार

अभी विश्वविद्यालय में अनुबंध आधार पर काम चलाया जा रहा है। स्थायी स्टाफ नहीं होने से रैंकिंग पर असर पड़ रहा है। अगले सत्र से विवि में होटल टूरिज्म का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Chaudhary Ranbir Singh University will recruit 80 posts of teaching and non-teaching staff
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के जींद में स्थित चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के 80 पद खाली हैं। इन पदों पर फिलहाल अनुबंध आधार पर रखकर कार्य चलाया जा रहा है। इससे विवि की रैंकिंग पर असर पड़ रहा है। यदि स्थायी स्टाफ की नियुक्ति हो जाए तो विवि की रैंकिंग में काफी सुधार होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा शोध कार्य भी सही तरीके से हो सकेंगे। अगले सत्र से विवि में होटल टूरिज्म का कोर्स भी शुरू किया जाएगा। 25 नवंबर को विवि में महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय आएंगे तो उनके सामने विवि की रिपोर्ट रखी जाएगी। यह बात विवि के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


डॉ. रणपाल सिंह ने कहा कि 25 नवंबर को महामहिम राज्यपाल के समक्ष विश्वविद्यालय की अब तक की उपलब्धियों का ब्योरा रखा जाएगा। साथ ही स्टाफ द्वारा उनकी कुछ मांगें हैं, जो उनके समक्ष रखी जाएंगी। प्रदेश सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों में स्वीकृत पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है। कई विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर स्वीकृति आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय व कुछ अन्य विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर स्वीकृति आनी बाकी है। राज्यपाल से नियुक्तियों को लेकर जल्द स्वीकृति देने का निवेदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा सात नए कोर्स शुरू किए गए हैं। अगले सत्र में से लॉ व होटल टूरिज्म समेत कुछ और नए कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए नया टीचिंग ब्लॉक बनाया जाएगा, वहीं इंडोर स्टेडियम की मंजूरी के लिए भी प्रस्ताव भेजा हुआ है। 


विवि में सोलर प्लांट लगाने की भी योजना है, जिससे पूरे विश्वविद्यालय में बिजली की पूर्ति हो सके। डॉ. रणपाल सिंह ने बताया कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जीवन व योगदान को लेकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को निमंत्रण दिया जाएगा। उप राष्ट्रपति की तरफ से समय मिलने के बाद कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed