फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Charges may fall on four inspectors, recovery will be done from card holders

चार इंस्पेक्टरों ने बनाए थे फर्जी राशन कार्ड, 163 फर्जी कार्डधारकों से 36 लाख की वसूली करेगा विभाग

Sat, 24 Sep 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Charges may fall on four inspectors, recovery will be done from card holders
जींद। नरवाना क्षेत्र में पाए गए 163 फर्जी राशन कार्ड के के मामले को आपूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में नरवाना कार्यालय के चार इंस्पेक्टरों पर गाज गिर सकती है। डीएफएससी ने नरवाना कार्यालय के वर्ष 2019-20 में तैनात चार इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिख दिया है। 163 फर्जी राशन कार्डधारकों से सरकारी डिपो से लिए हुए राशन की रिकवरी करने के आदेश दिए हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत दी गई जानकारी में नरवाना क्षेत्र के 163 राशन कार्ड धारक फर्जी मिले थे। आरटीए में मांगी गई जानकारी के अनुसार फर्जी मिले 163 कार्डधारक वर्ष 2019 से राशन ले रहे थे। इन लोगों ने वर्ष 2019 में राशन कार्ड बनवाए थे। उसके बाद से ही यह कार्डधारक सरकारी डिपो से राशन ले रहे हैं। इनकी वर्तमान मार्केट वेल्यू के हिसार से रिकवरी की कुल राशि 36 लाख रुपये के करीब बनती है। अब विभाग अधिकारी इन कार्ड धारकों से रिकवरी करवाकर राशि सरकारी खजाने में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
2019-20 में बनाए गए थे एपीएल से बीपीएल
वर्ष 2019-20 में एनआईसी के द्वारा जिले में राशन कार्ड बनाए गए थे। राशन कार्ड बनवाने को लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर पांच से लेकर दस रुपये तक लिए गए थे। उस दौरान जिन लोगों के एपीएल या ओपीएच राशन कार्ड थे। उन लोगों के बदलकर बीपीएल कार्ड बनाए गए थे। इस दौरान न तो कार्ड धारकों के घर जाकर उनका सर्वे किया था और न ही सरपंच या पार्षद से आवेदक बारे पूछताछ की गई थी। संभावना है कि यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ था। एनआईसी द्वारा जिन युवकों की राशन कार्ड बनाने में जिम्मेदारी लगाई थी, उनकी योग्यता भी पूरी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग ने चार इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा है। वहीं जिन 163 फर्जी कार्ड धारकों ने चार साल राशन लिया है। उनसे रिकवरी करने के लिए एएफएसओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि किसी ने रिकवरी नहीं करवाई तो उसके खिलाफ विभाग कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगा।
निशांत राठी, डीएफएससी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed