{"_id":"6733a3f510e4d1b1ba0e9954","slug":"chaos-seen-in-science-exhibition-3-models-kept-on-one-table-jind-news-c-199-1-sroh1006-125614-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी अव्यवस्था, एक टेबल पर रखवाए 3-3 मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी अव्यवस्था, एक टेबल पर रखवाए 3-3 मॉडल
Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला शहर जींद में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष वर्मा और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने किया। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया, लेकिन प्राथमिक स्कूल में जगह कम होने की वजह से प्रदर्शनी अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई।
छात्र-छात्राओं को मॉडल रखने के लिए टेबल ही मुहैया नहीं हो पाई। एक टेबल पर तीन-तीन मॉडल रखवाए गए। बच्चों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं प्रदर्शनी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कुर्सियां हटाकर एक कमरे में करवाया गया। प्रदर्शनी में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें मॉडल मेकिंग, पोस्टर और रोल प्ले गतिविधियां करवाई गईं। निर्णायक मंडल में छह सदस्यीय कमेटी नियुक्त की गई थी। इन गतिविधियों में 42 छात्र-छात्राओं को विजेता घोषित किया गया। प्रथम आने पर 500 और द्वितीय को 300 रुपये दिए जाने थे, लेकिन बजट आने के बाद राशि विजेताओं के खाते में डाली जाएगी। इस अवसर पर कुलबीर, एबीआरसी देवेंद्र, संजू, लेखाकार राकेश और अमनदीप भी मौजूद रहे।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला में जगह कम होने के कारण प्रदर्शनी में व्यवस्था नहीं बन पाई। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल का चयन करना चाहिए था। वहीं प्राथमिक स्कूल के बच्चों की भी पढ़ाई चल रही थी। अगली बार इस तरह की अव्यवस्था नहीं आने दी जाएगी। -सुरेंद्र हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी, जींद।