{"_id":"6aaed71bfadd8199740f2064","slug":"chanting-om-namah-shivay-brings-peace-rajendra-jind-news-c-199-1-jnd1005-160594-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम नमः शिवाय के जाप से मिलती है शांति : राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम नमः शिवाय के जाप से मिलती है शांति : राजेंद्र
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। कथा करते हुए कथावाचक आचार्य राजेंद्र। स्रोत आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति की ओर से हुड्डा ग्राउंड, रेलवे रोड पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर वृंदावन से पहुंचे आचार्य राजेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और शिव पुराण के महत्व के बारे में बताया।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण किया और ओम नमः शिवाय के जयघोष से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। आचार्य राजेंद्र महाराज ने कहा कि 18 पुराणों में शिव पुराण को प्रमुख एवं पवित्र ग्रंथ माना गया है। इसमें भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप और सृष्टि से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन मिलता है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय श्रद्धा से जपा जाने वाला मंत्र है। शिव आराधना में इसका विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि ओम नमः शिवाय का जाप मन को शांति और संयम की ओर ले जाने के साथ सकारात्मक भाव एवं आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने में सहायक माना जाता है। शिव महापुराण कथा का उद्देश्य धार्मिक ज्ञान देने के साथ लोगों को तनावपूर्ण जीवन में मानसिक शांति, सदाचार, संयम और अच्छे कर्मों के लिए प्रेरित करना भी है। इस दौरान बाबा श्याम के लाडले समिति, भगवती क्लब नरवाना और नरवाना वेलफेयर मंच को सम्मानित किया गया।