{"_id":"659eb7054aa570a75f08a670","slug":"change-will-start-from-the-land-of-bangar-on-january-28-virendra-jind-news-c-199-1-jnd1001-11492-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांगर की धरती से 28 जनवरी को होगी बदलाव की शुरुआत : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांगर की धरती से 28 जनवरी को होगी बदलाव की शुरुआत : वीरेंद्र
Wed, 10 Jan 2024 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 10 Jan 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
आप कार्यालय के बाहर मौजूद आप आदमी पार्टी के स्थानीय नेता। संवाद
उचाना। आप व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि 28 जनवरी को बांगर की धरती जींद से बदलाव की शुरुआत होगी। आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवत मान के अलावा आप के बड़े नेता इस जनसभा को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश में बड़ा बदलाव राजनीति रूप से हुआ है तो उसकी शुरूआत जींद से हुई है। इस बार भी प्रदेश में बदलाव की शुरूआत जींद से होगी। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जेजेपी का शासन प्रदेश की जनता देख चुकी है। दिल्ली, पंजाब में आप की सरकार है। वहां शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर किए गए कामों के साथ-साथ मुफ्त बिजली यूनिट सहित अन्य आमजन के लिए बनाई गई योजनाओं की हर कोई सराहना कर रहा है। रैली के संदर्भ में आप के प्रमुख स्थानीय नेताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग में जिलाध्यक्ष वजीर ढांडा, हिसार लोकसभा सचिव राजरुप मोर, सुरेश फौजी, विनोद चहल, सिनहा उचाना, संदीप छातर, सुरेश सुरबरा, रोहताश बड़ौदा मौजूद थे।