Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Change people's perception of the police: Sanjay Kumar

पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलें : संजय कुमार

Thu, 01 Jan 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Change people's perception of the police: Sanjay Kumar
31जेएनडी10-सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उप अधीक्षक संजय कुमार। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पुलिस डिपार्टमेंट से बुधवार को पांच पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत हो गए। उप अधीक्षक संजय कुमार ने समारोह के दौरान उन्हें फूलमालाएं, पगड़ी, स्मृति चिह्न और सूटकेश सेट व अन्य उपहार से सम्मानित कर विदाई दी।

उप अधीक्षक ने कहा कि अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस व जनता की सेवा में लगाने पर सकुशल सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय दें। समाज में पुलिस के प्रति लोगों की सोच को बदलने की कोशिश करें।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक कुलवंत सिंह (वासी बुडाना जिला हिसार) वर्ष 1989 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनका सेवाकाल 36 साल तीन महीने और 16 दिन का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप निरीक्षक नरेश कुमार (वासी गांव जुलानी जिला जींद) पुलिस में वर्ष 1988 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनका सेवा काल 37 साल नौ माह 12 दिन का रहा। ऑनरेरी निरीक्षक सुभाष चंद्र वर्ष 1989 में सिपाही भर्ती हुए थे। उनका सेवा काल 36 साल दो माह का रहा।


ईएचसी सुरेंद्र निवासी जींद वर्ष 1988 में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। उनका सेवा काल 37 साल नौ माह 12 दिन रहा। सफाई कर्मचारी प्रकाशो देवी वासी चोपड़ा पत्ती नरवाना वर्ष 1996 में भर्ती हुई थीं, उनका सेवा काल 29 साल 11 माह का रहा। इस अवसर पर लाइन अफसर रामविलास, सेवानिवृत कर्मचारी प्रेम सिंह बांगड़ और सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed