फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Change in location of polling stations due to damage

Jind News: क्षतिग्रस्त होने पर मतदान केंद्रों के स्थान में किया बदलाव

Thu, 04 Apr 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Change in location of polling stations due to damage
03जेएनडी15-राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती नगराधीश नमिता कुमारी। स्रोत प्रशासन
जींद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में मतदान केंद्रों में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को लेकर बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी ने की। बैठक में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमिता कुमारी ने बताया कि उचाना विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित किए गए मतदान केंद्रों के क्षतिग्रस्त होने के कारण इनकी जगहों में परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। इनमें छात्तर गांव के बाबा मनसानाथ विद्या मंदिर में बने बूथ नंबर 33 को गांव के ही वाल्मीकियान चौपाल साम्बर पत्ती में स्थापित करने, खरकभूरा गांव की वाल्मीकि चौपाल में बने बूथ नंबर 68 को गांव की रविदास चौपाल, अलेवा गांव के रामदासियान चौपाल में बने बूथ नंबर 107 को राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, इसी प्रकार दुर्जनपुर गांव की धानकान चौपाल में बने बूथ नंबर 141 को गांव के आंबेडकर पुस्तकालय भवन तथा वाल्मीकियान चौपाल शाहपुर गांव में बने बूथ नंबर 202 को राजकीय उच्च विद्यालय शाहपुर स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है। इस अवसर पर बीएसपी के देशराज सरोहा, आप के पंकज मुंडे, जेजेपी के संजय कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा, कानूनगो दिपांशु मौजूद रहे।

03जेएनडी15-राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती नगराधीश नमिता कुमारी। स्रोत प्रशासन

03जेएनडी15-राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती नगराधीश नमिता कुमारी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed