फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chandigarh fare increased by five rupees due to divert route

Jind News: डायवर्ट रूट से चंडीगढ़ का पांच रुपये किराया बढ़ा

Wed, 24 May 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh fare increased by five rupees due to divert route
23जेएनडी23-सामान्य बस अड्डा, जहां से चंडीगढ़ जाने के लिए लगेेंगे 240 रुपये। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पिहोवा शहर में ड्रेन नहर के टूटे हुए पुल के कारण बसों के रूट को डायवर्ट कर दिया है। मुख्यालय की टीम ने सर्वे किया तो पाया गया है कि पिहोवा से ईस्माइलाबाद के बीच तीन किलोमीटर बढ़ गए हैं। ऐसे में राउंड फिगर में किराया करते हुए महाप्रबंधक ने जींद-चंडीगढ़ रूट के साथ-साथ नरवाना से चंडीगढ़ रूट पर चलने वाले बस के परिचालकों को पिहोवा से आगे जाने वाले यात्रियों से पांच रुपये बढ़ा हुआ किराया लेने के निर्देश दिए हैं।
वहीं जींद से पिहोवा तक पहले की तरह 105 रुपये ही किराया रहेगा। पिहोवा से अंबाला के लिए यात्रियों से 60 की जगह 65 रुपये, पिहोवा से चंडीगढ़ के लिए 145 की जगह 150 रुपये, अंबाला से कैथल के लिए 90 की जगह 95, कलायत से अंबाला के लिए 125 की जगह 130 रुपये, नरवाना से चंडीगढ़ के लिए 220 की जगह 225 रुपये, कैथल से चंडीगढ़ के लिए 160 की जगह 165 रुपये और जींद से चंडीगढ़ के लिए 235 की जगह 240 रुपये किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

जींद व नरवाना से चंडीगढ़ के लिए जींद डिपो के साथ-साथ हरियाणा व अन्य प्रदेश के डिपो की 50 से ज्यादा बसें चलती हैं। जींद से चंडीगढ़ के लिए बस कंडेला, नगूरां, पेगां, किठाना, कसान, कैथल, क्योडक़, पिहोवा, ईस्माइलाबाद, अंबाला, बदलेवनगर, डेराबस्सी, जीरकपुर होते हुए चंडीगढ़ पहुंचती है। वहीं नरवाना से चंडीगढ़ जाने वाली बसें कलायत, बाता और कैथल के रास्ते पिहोवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाती हैं। दोनों ही रूट पर चंडीगढ़ जाते समय पिहोवा तक पहले वाला किराया लिया जाएगा। पिहोवा से आगे जाने पर बढ़ा हुआ पांच रुपये किराया यात्रियों को देना होगा। वहीं चंडीगढ़ से जींद व नरवाना वापसी में भी यात्रियों को विभिन्न स्टाप पर बढ़ा हुआ किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा में ड्रेन पुल टूट गया है। इस कारण बसों का रूट डायवर्ट किया गया है। मुख्यालय की टीम ने इस रूट का सर्वे किया था। इसके बाद पाया कि पिहोवा से ईस्माइलाबाद के बीच की तीन किलोमीटर बढ़ गए हैं। राउंड फिगर के हिसाब से पिहोवा से आगे पांच रुपये किराया बढ़ाया गया है।

-जसमेर खटकड़, ड्यूटी इंचार्ज, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed