फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chairman of the Haryana Social Welfare Board listened to grievances.

Jind News: हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने सुनी समस्याएं

Sat, 13 Jun 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Chairman of the Haryana Social Welfare Board listened to grievances.
फोटो 13जेएनडी31-लोगों की समस्याएं सुनते चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी। स्रोत: कार्यकर्ता
जुलाना। हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शनिवार को पने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास की योजनाओं और कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी पात्र व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पारिवारिक पहचान पत्र, राशन कार्ड, बिजली-पानी, सड़क तथा अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed