फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CBSM wrestler Priya Malik won gold in Asian wrestling

Jind News: एशियन कुश्ती में सीबीएसएम की पहलवान प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड

Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
CBSM wrestler Priya Malik won gold in Asian wrestling
20जेएनडी19-प्रिया मलिक के साथ चेयरपर्सन कृष्णा मलिक का फाइल फोटो।
जुलाना। वियतनाम में आयोजित एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की महिला पहलवान प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

सीबीएसएम शिक्षा समिति के संरक्षक पूर्व डीजीपी डॉ. महेंद्र सिंह मलिक और संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने विजेता खिलाड़ी प्रिया मलिक को बधाई देते हुए कहा कि संस्था के खिलाड़ी किसी भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने से नहीं चुकती है।
इसलिए प्रदेश सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए, जिससे संस्था के साथ खिलाड़ियों का हौसला और अधिक बढ़ सके।
कृष्णा मलिक ने बताया कि वियतनाम में 18 से 21 जून तक आयोजित अंडर 23 एशियन कुश्ती चैंपिनशिप में चौधरी भरतसिंह मैमोरियल खेल स्कूल की 76 किलो भारवर्ग की खिलाड़ी प्रिया मलिक ने गोल्ड मेडल जीत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

कृष्णा मलिक ने कहा कि संस्था बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने की शिक्षा देने के साथ संस्कारों के प्रति भी जागरूक करती है, क्योंकि युवा बच्चे ही हैं जो खेलों के माध्यम से देश को आगे बढ़ातें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व सरपंच दलीप सिंह मलिक, संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, डारेक्टर सुखबीर पंघाल, कन्या स्कूल की प्राचार्य पूनम श्योराण, प्राचार्य ओमबीर सिंह, प्रवक्ता आनंद लाठर, नरेश पहलवान और प्रशिक्षक जगदीश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed