{"_id":"67913a38fc1d2eeef30adb77","slug":"cash-stolen-from-donation-box-of-cowshed-wires-of-cctv-cameras-cut-jind-news-c-199-1-jnd1001-128831-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोशाला की दान पेटी से चुराई नकदी, सीसीटीवी कैमरों की काटी तारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोशाला की दान पेटी से चुराई नकदी, सीसीटीवी कैमरों की काटी तारें
विज्ञापन
22जेएनडी39: चोरों द्वारा तोड़ी गई रिक्शा में रखी कांच की दानपेटी। संवाद
सफीदों। नगर की नहर पटरी स्थित श्री गणेश विकलांग गोशाला ने चोरों ने वहां पर खड़ी रिक्शा में रखी कांच की दान पेटी को तोड़ दिया। चोर दान पेटी का शीशा तोड़कर उसमें से करीब 10 हजार रुपये चुराकर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
श्री गणेश विकलांग गोशाला द्वारा गऊओं के भरण पोषण के लिए लोगों के घरों से खाने का सामान व दान राशि लाने के लिए रिक्शा लगाई हुई है। इस रिक्शा में कांच की दान पेटी भी रखी हुई थी और इस दान पेटी में काफी धनराशि एकत्रित थी। हर रोज की भांति रिक्शा को रात में गोशाला के अंदर खड़ा कर दिया गया। रात को चोर गोशाला में घुसे और उस रिक्शा को खींचकर गोशाला के साइड में खाली स्थान पर ले गए। उसमें रखे दानपात्र का शीशा तोड़कर उसमें से 15 दिन की करीब 10 हजार रुपये की राशि को चुराकर ले गए। वारदात को अंजाम देने से पूर्व चोरों ने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारों को काट दिया।
गोशाला के प्रधान नीटू धीमान ने बताया कि दान पेट्टी को महीने में दो बार खोला जाता था। दानपेटी को एक दो दिन में खोला जाना था लेकिन चोर इसको तोड़कर इसमें से रुपयों को चुराकर ले गए। इस घटना में गोशाला को करीब 10 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।