फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash of 25 thousand rupees stolen by breaking the lock of medical store on Bhiwani road

भिवानी रोड पर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर की 25 हजार रुपये की नकदी चोरी

Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cash of 25 thousand rupees stolen by breaking the lock of medical store on Bhiwani road
दुकान का ताला तोड़कर चोरी करता युवक सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Jind
भिवानी रोड पर मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर अंदर गल्ले से 25 हजार की नकदी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में भिवानी रोड निवासी मुनीर ने बताया कि 23 दिसंबर की रात को वह अपने मेडिकल स्टोर को ठीक से बंद करके घर चला गया था। जब वह सुबह स्टोर पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला और जब उसने अंदर रखे सामान की जांच की तो 25000 रुपये की नकदी गल्ले से गायब मिली। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर से रुपये चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर से 25 हजार रुपये चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed