फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cash and belongings looted from four people at knifepoint.

Jind News: चाकू के बल पर चार लोगों से नकदी व सामान लूटा

Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cash and belongings looted from four people at knifepoint.
उचाना। शुक्रवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने चार लोगों से चाकू के बल पर नकदी समेत अन्य सामान को लूट लिया। घटनाओं की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया लेकिन बाइक सवारों का सुराग नही लगा।
विज्ञापन


बुढ़ाखेड़ा निवासी संदीप ने एफआईआर में बताया कि वह उज्जीवन बैंक में कार्यरत हैं। शुक्रवार रात वह गांव घोघड़ियां से बधाना की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने रोक लिया और बाइक की चाबी और घड़ी छीन ली। वहीं गांव नगूरां निवासी सुशील से बधाना रोड पर बाइक सवार तीन युवकों ने पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

उधर, गांव बड़ौदा निवासी सुशील से गांव भौंगरा-बड़ौदा रोड पर चाकू दिखा कर तीन युवकों ने दस हजार रुपये की नकदी लूट ली। वहीं गांव छात्तर निवासी सलिंद्र उचाना में वीटा बूथ को बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव करसिंधु के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट चार हजार रुपये की नकदी छीन ली और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटनाओं की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार युवकों को तलाश भी किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed