फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cases of corona infection are not happening, less 887 reports were found in investigation, 93 infected

कोरोना संक्रमण के मामले नहीं हो रहे कम 887 रिपोर्ट जांच में मिले 93 संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cases of corona infection are not happening, less 887 reports were found in investigation, 93 infected
जींद। जिला में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने बढ़ रहे हैं। जिसके चलते वीरवार को आई 887 रिपोर्ट में से 93 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिसके चलते जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 325 पहुंच गया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों की बात की जाए तो विभाग को 210 कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमणों को स्वास्थ्य विभाग की तमाम व्यवस्था कमजोर पड़ रही है। अब तक 87 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिसमें से 26 लोग वीरवार को स्वस्थ हुए हैं। वीरवार को मिले 93 नए केसों में तीन स्वास्थ्य कर्मी। इसमें दो नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल के रिकार्ड दर्ज करते हैं, जबकि एक स्वास्थ्य कर्मी नरवाना के नागरिक अस्पताल का मिला है। वहीं तथा पुलिस के दो कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जींद की डिफेंस कालोनी में एक ही घर के दो सदस्य, गांव हैबतपुर में दो संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 21622 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 20761 लोग कोरोना को मात दे स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि 536 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब तक चार लाख 20554 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 1320 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वीरवार को 1088 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार सैंपलों की पॉजिटिविटी रेट 5.14 हो चुकी है। फिलहाल रिकवरी रेट 96.02 व डेथ रेट 2.48 बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्ष 2020 में 5069 लोग संक्रमित मिले थे, जबकि वर्ष 2021 में 16141 व वर्ष 2021 में अब तक 412 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
6019 लोगों को लगी वैक्सीन
जिले में वीरवार को 6019 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इनमें 15 से 18 साल के 961 युवाओं ने को-वैक्सीन का टीका लगवाया। जबकि 18 से 44 साल के 1180 लोगों ने पहला और 2155 ने दूसरा टीका लगवाया। इसी तरह 45 से 60 साल के 314 लोगों ने पहला और 782 ने दूसरा टीका लगवाया। वहीं 60 साल से ऊपर के 159 बुजुर्गों ने पहला और 398 ने दूसरा टीका लगवाया। 914 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने बूस्टर डोज लगवाई है।

कोविड नियमों की पालना करें आमजन : डॉ. पालेराम
डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि 26 लोग वीरवार को स्वस्थ हुए हैं और 325 सक्रिय केस हैं। वीरवार को मिले 93 नए केसों में तीन स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जिला में 20761 लोग कोरोना को हरा कर स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के मामले बढने के बावजूद कोविड नियमों की पालना में लापरवाही हो रही है। सार्वजनिक स्थलों पर कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed