फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cases of burning of paddy residue increasing, figure crosses 160

Jind News: बढ़ रहे धान के अवशेष जलाने के मामले, 160 के पार हुआ आंकड़ा

Tue, 26 Nov 2024 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cases of burning of paddy residue increasing, figure crosses 160
26जेएनडी11-खेतों में धान के अवशेषों में लगी आग बुझाते कृषि विभाग कर्मचारी। संवाद
जींद। धान के अवशेष जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले दिनों जहां प्रशासन की सख्ती से धान के अवशेष जलने के मामलों में कमी देखी गई थी, वहीं अब फिर से यह आंकड़ा बढ़ने लगा है। फिलहाल गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। इसे लेकर किसान धान के अवशेष जला रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कृषि विभाग को हरसेक की तरफ से धान के अवशेष जलाने की 201 लोकेशन मिली थी। इनमें से 160 जगह धान के अवशेष जले मिले। किसानों ने 173 एकड़ में धान के अवशेष जलाए थे। इनमें 85 किसानों के चालान कर जुर्माना किया गया। कृषि विभाग की टीम ने इन किसानों से 2 लाख 95 हजार जुर्माना वसूला। वहीं, 150 किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। 215 किसान अब 2 साल तक एमएसपी पर फसल बेच नहीं पाएंगे। सबसे ज्यादा नरवाना क्षेत्र में 93 किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिन पर 2 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर वसूले जा चुके हैं। वहीं, नरवाना में 82 एकड़ में धान की पराली जलाई जा चुकी है। इसके बाद अलेवा में 33 किसानों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


पिछले साल के मुकाबले पराली जलाने के मामले घटे

जिले में पिछले साल के मुकाबले इस बार धान के अवशेष कम जले हैं। पिछले साल 30 नवंबर तक 335 मामले सामने आए थे और 337 एकड़ में धान के अवशेष जलाए गए थे। वहीं, 273 किसानों के नाम सामने आए थे, जिनसे कृषि विभाग की टीम ने छह लाख 40 हजार रुपये जुर्माना वसूला था। इस बार अब तक 160 ही मामले सामने आए हैं। 85 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर 2 लाख 95 हजार जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक अनुसार आंकड़े

ब्लॉक
आग की घटना एकड़ चालान
जुर्माना
एफआईआर
रेड एंट्री

अलेवा 15

15
5
15 हजार
13

33

जींद
23

23
1
पांच हजार
22

28

जुलाना
15

14
3
00
13

13

पिल्लूखेड़ा07

10
6
22500
6

12

सफीदों
14

13
11
27500
12

19

नरवाना
71

82
48
200000
70

93

उचाना
15

16
11
25000
14

17

कुल
160

173
85
295000
150

215

वर्जन-

इस बार पिछली साल के मुकाबले धान के अवशेष जलाने के मामलों में कमी आई है। पिछले बार जहां कुल 335 मामले सामने आए थे, वहीं इस बार अब तक 160 मामले आए हैं। हालांकि अभी तक 50 प्रतिशत से ज्यादा गेहूं की बिजाई का कार्य भी हो चुका है।

-डॉ. गिरीश नागपाल, उप निदेशक, कृषि विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed