{"_id":"658dc88746f24c97a0042c94","slug":"case-registered-against-two-people-for-posting-posts-with-weapons-on-social-media-jind-news-c-199-1-sroh1009-10864-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने पर दो लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने पर दो लोगों पर केस दर्ज
Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने पर जिला पुलिस ने अलग-अलग दो मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में एचसी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि इंस्टाग्राम आइडी कुलबीर पेंगा पर कई व्यक्तियों ने हथियारों के साथ पोस्ट डाली हुई है। जब उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर आईडी को सर्च कर खोला तो उसमें कई व्यक्तियों की हथियारों के साथ पोस्ट डली हुई मिली। जिनकी पहचान नहीं हो सकी। हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने पर आपराधिक प्रवृति को बढ़ावा मिलता है। जिससे आमजन में डर की भावना पैदा होती है। इसके अलावा सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम आईडी पर नितिन जुलानी के नाम से आईडी है। इस पर हथियारों के साथ फोटो डाले गए हैं। फोटो डालने वालों की पहचान नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।