फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against two for shooting ASI in encounter

मुठभेड़ में एएसआई को गोली मारने के मामले में दो पर केस दर्ज

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two for shooting ASI in encounter
पालवां में वह स्थान, जिस तरफ आरोपी भाग निकले। - फोटो : Jind
जींद/उचाना। रोहतक में 2.62 करोड़ रुपये की हुई लूट के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात रोहतक पुलिस की टीम आई थी। पालवां गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एएसआई अमित घायल हो गए थे। इस मामले में रोहतक सीआईए-दो के प्रभारी नवीन कुमार की शिकायत उचाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब जींद पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने के लिए जोर लगा रही है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल को रोहतक में कैश वैन से दो करोड़ 62 लाख रुपये लूटे गए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए रोहतक सीआईए शुक्रवार को पालवां गांव पहुंची थी। इस टीम में सीआईए-दो प्रभारी नवीन कुमार, एसआई मनोज कुमार, एएसआई अमित कुमार, साइबर सेल रोहतक से एएसआई अमित, हेड कांस्टेबल मुनीष और गाड़ी चालक मनजीत शामिल रहे। आरोपियों की तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी पालवां गांव स्थित के शराब के ठेके के पास हैं। जब पुलिस पालवां शराब ठेके के पास पहुंची, तो यहां दो युवक बाइक पर बैठे हुए दिखाई दिए। इनमें पीछे बैठे युवक ने कुल्हाड़ी पकड़ रखी थी। रोहतक सीआईए प्रभारी नवीन कुमार और एएसआई अमित कुमार ने गाड़ी से उतर कर अपना परिचय देते हुए दोनों बाइक सवारों से कहा कि उनसे पूछताछ की जानी है। इसलिए वे अपना नाम-पता बताकर पुलिस जांच में सहयोग करें। आरोप है कि इतना कहते ही दोनों बाइक को मौके पर छोड़ कर पास में मौजूद गली से गांव पालवां की तरफ पैदल भागने लगे।
विज्ञापन

इस पर नवीन कुमार और एएसआई अमित कुमार ने भागते हुए उनका पीछा किया, तो उनमें से एक युवक ने गोली चला दी। यह गोली एएसआई अमित कुमार के पेट में लगी और वह घायल हो कर गिर गए। उसने गिरते गिरते अपने बचाव में हमलावरों की तरफ गोली चलाई। इस पर दूसरे युवक ने नवीन कुमार की तरफ कुल्हाड़ी फेंक दी। इसी दौरान अंधेरे का फायदे उठाते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed