फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against three for embezzling Rs 15.5 lakh through fraud

Jind News: धोखाधड़ी कर साढ़े 15 लाख रुपये हड़पने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 09 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for embezzling Rs 15.5 lakh through fraud
जींद। कनाडा में रहने वाले व्यक्ति से काम की मांग को लेकर झांसे में लेकर साढ़े 15 लाख रुपये हड़पने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दंपती व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अर्बन इस्टेट निवासी नरेश कुमार, उसकी पत्नी सरिता और उसके बेटे अक्षय के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गोहाना रोड निवासी डॉ. सुमन अहलावत ने बताया कि उसके पति के पास कनाडा की नागरिकता है। वह भी समय-समय पर अपने पति के पास जाती रहती है। मार्च 2020 में कोविड के समय उसके पति के पास अर्बन इस्टेट निवासी सुभाष चंद्र का फोन आया कि अक्षय नाम का लड़का स्टडी वीजा पर कनाडा आया हुआ है। उसके पास कार्य नहीं है और न रहने के लिए जगह है। इसकी मदद करो। इसके बाद अक्षय के माता व पिता भी उनके पास आए। उसके पति ने मानवता के नाते अक्षय को काम दिलाया और रहने की लिए मकान दिया। इस पर अक्षय ने उनको अपनी बातों के झांसे में ले लिया। अक्षय के माता पिता ने उनसे अलग-अलग समय में 9.50 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद उसके पति गजेन्द्र ने वर्ष 2021 में अक्षय को भारत वापसी के समय 10 हजार कनाडाई डाॅलर दिए जोकि अक्षय ने उनके घर पर देने थे, लेकिन अक्षय ने उनको बातों में लेकर रुपये कुछ समय बाद देने की बात कही। इसके बाद अक्षय कनाडा चला गया और उसके पति के मकान के नीचे के हिस्से में रहने लगा और उसके पति के बैंक खातों व ईमेल की आइडी की जानकारी लेकर उसके पति के खाते से वर्ष 2021 से वर्ष 2022 तक उनकी बिना जानकारी के 44 हजार डाॅलर अपने और अपने माता पिता के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उनको इस बारे में जानकारी लगी तो अक्षय ने रुपये वापस लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दंपती व उसके बेटे अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मामला दर्ज करवाने पर बदमाशों से धमकी दिलवाने का आरोप

डॉ. सुमन अहलावत ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अक्षय व उनके परिजनों से रुपये निकलवाने के लिए जानकारों को मध्य में लेकर दबाव बनाया तो आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। 19 मार्च को जब वह अपने मकान से गाड़ी में सवार होकर जा रही थी तो एक सफेद रंग की क्रेटा कार में सवार होकर चार बदमाश आए और कहा कि उनको अक्षय के माता पिता ने भेजा है। उन पर कोई कानूनी कार्रवाई करवाई तो उनको जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद से वह डरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed