फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against six including husband on charges of dowry harassment and unnatural sexual exploitation

Jind News: दहेज प्रताड़ना व अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में पति समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six including husband on charges of dowry harassment and unnatural sexual exploitation
जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी शादी दिसबंर 2022 में हिसार जिले के एक गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट कर धमकी दी गई। इसमें उसके पति, सास, ससुर समेत छह लोगों ने उसको प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। महिला थाना की जांच अधिकारी एएसआई उषा रानी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed