फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against four for embezzling Rs 42 lakh in the name of sending it to Italy

Jind News: इटली भेजने के नाम पर 42 लाख हड़पने के मामले में चार पर केस दर्ज

Wed, 13 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case registered against four for embezzling Rs 42 lakh in the name of sending it to Italy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। इटली भेजने का झांसा देकर साढ़े 42 लाख रुपये हड़पने के मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जिस युवक को डोंकी के माध्यम से इटली भेजा जा रहा था, उसकी 11 दिसंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


गांव लोन निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विकास विदेश जाने का इच्छुक था। इसको लेकर उनका संपर्क गांव बिधराना निवासी धोला और उसके जीजा गांव भैंसवाल निवासी नरेश से हुआ। दोनों ने उसके भाई का आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 13 लाख रुपये ले लिए और फर्जी वीजा दे दिया। इसके चलते उसका भाई नहीं गया। इसके बाद दोनों ने उनकी मुलाकात चीका निवासी संदीप व देवेंद्र से करवाई जिन्होंने ने इटली भेजने के नाम राशि तय हो गई। दो फरवरी को उसके भाई विकास को दुबई पहुंचाया। इसके बाद गलत तरीके से लीबिया भेज दिया गया। जहां पर उसका भाई फंस गया। वहां पर उनसे और राशि वसूली गई। राशि न देने पर उसके भाई को टॉर्चर किया गया जिसके चलते उसकी भाई की 11 दिसंबर को मौत हो गई। दीपक ने आरोप लगाया कि चारों आरोपियों ने उनसे 42 लाख 33 हजार रुपये हड़प लिए और उसके भाई को फर्जी कागजातों पर दूसरे देश भेज दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने दीपक की शिकायत पर धोला, नरेश, संदीप, देवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed