{"_id":"65feb03e5339e441c209280f","slug":"case-registered-against-accused-of-hitting-couples-bike-jind-news-c-199-1-sroh1009-114765-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दंपति की बाइक को टक्कर मारने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दंपति की बाइक को टक्कर मारने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:04 PM IST
विज्ञापन
जींद। सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में घोघड़िया निवासी सुनील कुमार ने कहा कि उसकी शुगर मिल झांझ के पास टायर पंक्चर बनाने की दुकान है। 16 मार्च को सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपनी पत्नी पूजा रानी के साथ अपने गांव से जींद आ रहा था। जब वह शुगर मिल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी के ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी पत्नी पूजा सड़क पर गिर गए। इसमें उसकी पत्नी को काफी चोट लगी। जब उसने उठकर देखा तो चालक गाड़ी लेकर भाग गया। उसने वाहन का प्रबंध करके पत्नी को लेकर नागरिक अस्पताल गया। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने कहा कि अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद