{"_id":"618024ddee0b1253dc48cdbd","slug":"case-of-extortion-ten-lakh-rupees-were-taken-from-home-reached-the-market-and-given-to-the-wazir-jind-news-rtk628769279","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी का मामला ः घर से लिए थे दस लाख रुपये, मंडी में पहुंच वजीर को दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगदारी का मामला ः घर से लिए थे दस लाख रुपये, मंडी में पहुंच वजीर को दिए
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी वसूलने का आरोपी।
- फोटो : Jind
जींद। व्यापारी से दस लाख की रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिबू ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि वह खुद व्यापारी नितिन के नौकर के साथ उनके घर से दस लाख रुपये लाया था। इसके बाद उसने वह राशि वजीर को दी थी। इसके बाद उसके सभी पांचों साथी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए और वह बाइक पर ही वहां से निकल गया था।
पुलिस ने उसको सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड पर आरोपी से अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें वारदात के बाद से ही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही थी। जिसमें पुलिस टीम को पांच दिन बाद एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी मिली है। रंगदारी के इस मामले में पकड़ा गया आरोपी शिवकुमार ही बाइक पर व्यापारी के नौकर के साथ उनके घर जाकर दस लाख रुपये की नकदी लेकर आया था। शिवकुमार ने इस राशि को पुरानी अनाज मंडी में आकर वजीर को दिए थे। जिसके बाद शिवकुमार बाइक पर तो अन्य पांच आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार शिवकुमार शहर के आसपास के गांवों तो कभी रोहतक में छिपता रहा। रविवार रात को शिवकुमार घर से अपने कपड़े लेने के लिए आया था। इसी दौरान सूचना के आधार पर सीआईए ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
वारदात में तीन अज्ञात युवकों के नाम भी आए सामने
इस वारदात को अंजाम देने में पुलिस ने तीन आरोपियों मुकेश गिरी, वजीर सिंह व शिवकुमार को नामजद किया था। अब पकड़े गए आरोपी शिवकुमार उर्फ शिबू ने इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी उजागर किए हैं। जिसमें बहबलपुर निवासी अमित, पोंकरीखेड़ी निवासी प्रदीप व बिन्नी का नाम सामने आया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।
विज्ञापन
रंगदारी में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद
व्यापारी नितिन को बंधक बनाकर रंगदारी के दस लाख रुपये शिवकुमार अपनी ही बाइक पर व्यापारी के नौकर को साथ में बैठाकर लाया था। इस बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
अन्य आरोपियों की भी शीघ्र होगी गिरफ्तारी
जींद सीआईए के इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे मुकेश गिरी, वजीर सिंह, अमित कुमार, प्रदीप व बिन्नी की भी पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तारी करेगी। इसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार कार्य कर रही है। गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार की निशानदेही पर अब पुलिस को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जल्दी ही कामयाबी मिलेगी।