फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of attack on Dushyant Chautala-Chandrashekhar's convoy in Uchana Kalan, accused arrested

हरियाणा विधानसभा चुनाव: उचाना कलां में दुष्यंत चौटाला-चंद्रशेखर के काफिले पर हमले का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Oct 2024 11:12 AM IST
सार

सोमवार को दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर उचाना कलां में रोड शो कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर आगे चल रहे थे। इनकी कारें पीछे काफिले में थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर पत्थर फेंक दिए और धूल भी उड़ाई। 

विज्ञापन
Case of attack on Dushyant Chautala-Chandrashekhar's convoy in Uchana Kalan, accused arrested
दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के उचाना कलां गांव में सोमवार रात को 10 बजे रोड शो निकाल रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर आजाद एक गाड़ी में बैठे थे। जिस गाड़ी पर पत्थर मारे, वह चंद्रशेखर आजाद की थी।

विज्ञापन


रोहतक जिले के चिड़ी निवासी सतीश की शिकायत पर उचाना थाना पुलिस ने नगर पालिका उचाना के पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह समेत सात-आठ अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने थाना प्रभारी पवन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं देर शाम पुलिस ने उचाना थाना प्रभारी छुट्टी पर भेजते हुए इंस्पेक्टर विक्रम जशन को जिम्मेदारी दी है। दूसरी ओर, पुलिस ने आरोपी पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से जजपा के टिकट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रत्याशी हैं। सोमवार को दुष्यंत चौटाला और आजाद समाज पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर उचाना कलां में रोड शो कर रहे थे। रात को लगभग दस बजे उनका काफिला उचाना कलां गांव में पहुंचा था। दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर आगे चल रहे थे। इनकी कारें पीछे काफिले में थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर पत्थर फेंक दिए और धूल भी उड़ाई। इसमें गाड़ी के शीशे टूट गए थे। रोड शो रोककर दुष्यंत चौटाला व चंद्रशेखर भी रथ से उतर कर कार्यकर्ताओं के बीच आ गए। मंगलवार सुबह पार्टी कार्यालय में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था। उस समय भी यही पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप मेरा मजाक उड़ा रहे हैं : चंद्रशेखर
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि एक सांसद की पुलिस को सुरक्षा करनी होती है। मेरी कोई सुरक्षा नहीं की गई। यदि यहां ऐसा हुआ तो इसकी जवाबदेही आपकी बनती है। वह आरोपियों को नहीं छोड़ेंगे, वह वकील भी हैं। आपके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जाएगा। आप तमाशा कर रहे हैं, आप मेरा मजाक उड़ा रहे हैं क्योंकि मैं दलित समाज से आता हूं।

जजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
जजपा की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में रोड शो पर हुए हमले की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशी नैना चौटाला के काफिले पर हुए हमले का भी जिक्र किया है। पत्र में कहा गया कि दोनों घटनाक्रम के दौरान उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार यहीं थे। दोनों के तबादले की मांग की गई है। इसके अलाव सुरक्षा बढ़ाने की भी चुनाव आयोग से मांग की गई है।


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस रात काे ही मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह को नामजद करते हुए सात-आठ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed