फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed for abetment to suicide on two including mother

Jind News: मां समेत दो पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Case filed for abetment to suicide on two including mother
सफीदों। हाट गांव में एक युवक अनुज का फंदे से लटकता शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक की मां मुकेश और उसके साथी प्रवीन को नामजद किया है। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप है। वहीं नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक युवक के पिता सुशील ने कहा कि करीब चार साल से उसकी पत्नी मुकेश से अनबन चल रही है और वह पानीपत में किराये पर रहकर अपना गुजारा कर रहा है। चार साल पहले उसकी पत्नी मुकेश ने अपने साथी प्रवीन के साथ मिलकर उसे मारने की कोशिश की थी। उसके बाद से उसकी पत्नी मुकेश अपने साथ ही प्रवीन उसके बच्चों के साथ रह रही है। बुधवार की शाम उसकेे पिता मंगतू राम ने फोन पर सूचना दी कि अनुज ने गांव में फंदे से लटक कर जान दे दी है। सूचना पाकर वह पानीपत से गांव हाट पहुंचा। उसने देखा कि अनुज कमरे में फंदे लटका हुआ था और कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था। उसे पूरा शक है कि अनुज ने उसकी पत्नी मुकेश व उसके साथी प्रवीन के संबंधों की वजह से अपनी जीवनलीला समाप्त की है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मृतक के पिता सुशील के बयान पर मुकेश और प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
आरोपी महिला ने आरोपों को नकारा
आरोपी महिला मुकेश ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है। वह तो पाथरी गई हुई थी। जब वह लौटी तो अनुज कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके पति ने उसे व उसके बच्चों को पांच साल पहले अकेला छोड़ दिया था और आजतक आकर नहीं संभाला। ऐसे में उसने प्रवीन को अपना सहारा बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed