फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case, filed, consumers, Highway, Jam, protest, jind

केस दर्ज किया तो उपभोक्ताओं ने कर दिया हाईवे जाम

Tue, 23 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 23 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Case, filed, consumers, Highway, Jam, protest, jind
हाइवे पर जाम लगाकर नारेबाजी करते मोर पत्ती के लोग। - फोटो : jind
मोरपत्ती के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की टीम पर गलत तरीके से चेकिंग करने और बेकसूर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं ने सोमवार सुबह शहर में प्रदर्शन किया। बाद में उपभोक्ता लघु सचिवालय पहुंचे और वहां अधिकारी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को चेकिंग के दौरान उपभोक्ता व बिजली विभाग के कर्मचारियों के बीच कहा सुनी होने के बाद पुलिस ने एसडीओ किताब सिंह की शिकायत पर मोर पत्ती के लगभग 40 लोगों पर सरकार कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया था। लोगों को इसकी खबर सोमवार सुबह मिली और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम वहां नहीं मिली। इसके बाद लोग डीएसपी कार्यालय पहुंचेे, लेकिन डीएसपी भी किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। इसके बाद लोगों ने दिल्ली-पटियाला हाईवे जाम कर दिया। लगभग एक घंटे के बाद तहसीलदार ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


गलत तरीके से ही जा रही थी चेकिंग
मोर पत्ती के लोगों ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम पर आरोप लगाए कि रविवार को जब विजिलेंस मोर पत्ती में पहुंची तो घरों में महिलाएं थी। कर्मचारी घरों में गलत तरीके से घुस रहे थे, जिससे महिलाओं और अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed