फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against six in-laws for harassing for dowry

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस दर्ज

Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six in-laws for harassing for dowry
जींद। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

निडानी गांव की प्रियंका (21) ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी जुलाना के लिजवाना कलां निवासी अमित के साथ हुई है। शादी के बाद उसका पति अमित, जेठ सलीम, जेठ हमीद, ससुर गुलाब, सास सुमेश देवी और कैथल जिले के गांव माजरा निवासी गुलाबा जो कि बिचोलिया था। उसको दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करने लगे। जब उसके मायके पक्ष के लोग उसे ससुराल जाते समय पैसे देते थे तो वे रुपये उसका पति ले लेता था। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। ससुरालियों ने उससे मायके से कार या बाइक लाने के लिए दबाव बनाया। जांच अधिकारी सुमन रानी ने बताया कि पुलिस ने पति अमित, जेठ सलीम, जेठ हमीद, ससुर गुलाब, सास सुमेश देवी और कैथल जिले के गांव माजरा निवासी गुलाबा के खिलाफ दहेज मांगने तथा प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed