{"_id":"674614e4bd581291ba0f33f5","slug":"case-filed-against-seven-farmers-for-burning-stubble-jind-news-c-199-1-sroh1006-126282-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पराली जलाने पर सात किसानों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पराली जलाने पर सात किसानों पर मुकदमा
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस ने आदेशों की अवमामना कर खेतों में धान के अवशेष जलाने पर सात किसानों के खिलाफ आदेशों की अवमानना के साथ प्रदूषण फैलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पराली अवशेष जलाने के मामलों में चार किसानों को भी गिरफ्तार किया है। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
वायु प्रदूषण को देखते हुए खेतों में पराली के अवशेष जलाने पर कानूनन प्रतिबंध लगाया हुआ है। कृषि विभाग अधिकारिक तौर और सेटेलाइट से खेतों पर नजर रखे हुए है। कृषि विभाग को मिली लोकेशन के आधार पर जिला पुलिस ने कृषि विभाग की शिकायत पर गांव ढाकल निवासी सुरेश, गांव मांडी कला निवासी राजबीर, गांव उचाना खुर्द निवासी सिकंदर, गांव मखंड निवासी अमित, जुलाना निवासी राजबीर, गांव छाप्पर निवासी अमरजीत, गांव रामगढ़ निवासी रामनिवास पर जुर्माना लगाते हुए उनके खिलाफ आदेशों की अवमानना और वायु प्रदूषण फैलाने का मामला दर्ज किया है। वहीं, जिला पुलिस ने धान के अवशेष जलाने पर गांव ढाकल निवासी सतनारायण, गांव नदगढ़ निवासी रामभज, गांव छाप्पर निवासी सिंद्र, गांव खोखरी निवासी कुलदीप को गिरफ्तार किया है, जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।