{"_id":"64eb9a7974edaac13404d924","slug":"case-filed-against-five-workers-of-roadways-flying-for-threatening-and-assaulting-jind-news-c-199-1-sroh1006-4687-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मारपीट कर धमकी देने पर रोडवेज फ्लाइंग के पांच कर्मियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मारपीट कर धमकी देने पर रोडवेज फ्लाइंग के पांच कर्मियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
जींद। चलती बस से छात्र को गिराकर मारपीट करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोडवेज फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुंडू, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर संतपाल और चालक नरेश कुमार के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने 24 अगस्त को पिंडारा पुल के पास छात्र को बस से गिराकर उसके साथ मारपीट की।
खरकरामजी गांव निवासी रोबिन जो कि शहर के राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय का छात्र है। वह 24 अगस्त सुबह अपने साथी अंकित, राकेश, निखिल और अंकित के साथ गांव के बस अड्डे से जींद शहर में आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ था। बस में भीड़ होने के चलते वह खिडक़ी में ही खड़े हो गए। उसके बाद उन्होंने टिकट ले ली। जब पिंडारा पुल के पास बस पहुंची तो वहां रोडवेज फ्लाइंग खड़ी मिली। फ्लाइंग ने बस को रुकने का इशारा किया। पुलिस को शिकायत में रोबिन ने आरोप लगाया कि जैसे ही ड्राइवर ने बस रोकने की कोशिश की। उससे पहले ही फ्लाइंगकर्मी ने उसका बैग पकड़ लिया, जिससे रोबिन नीचे गिर गया। रोबिन का आरोप है कि कि उसको जान-बुझकर नीचे गिराया और फिर उसको लातों से पीटा गया जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। उसने टिकट भी लिया हुआ था।
वर्जन
छात्र के साथ मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रोडवेज फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुंडू, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर संतपाल और चालक नरेश कुमार के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-- दीवान सिंह, प्रभारी, सिविल लाइन थाना जींद