फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against 7 farmers for burning stubble

Jind News: पराली जलाने के आरोप में 7 किसानों पर केस दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 7 farmers for burning stubble
जींद। जिले में फसल अवशेष जलाने को लेकर कृषि विभाग गंभीर है। इसको लेकर सेटेलाइट से मिल रही लोकेशन पर कृषि विभाग के अधिकारी लगातार जांच कर रहे हैं। पराली जलाने के आरोप में जिले के 7 किसानों पर मामला दर्ज किया गया है। इनमें नरवाना के एक तो सफीदों के 6 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जिले में मंगलवार को एक्यूआई 313 पर पहुंचा है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मंगलवार को सदर थाना नरवाना में दनौदा निवासी संजय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। संजय के खेत में 27 अक्तूबर को धान के अवशेष जलाने की लोकेशन प्राप्त हुई थी। इसके अलावा सदर थाना सफीदों ने छह किसानों पर मामले दर्ज किए हैं। इसमें सिवानामाल निवासी अजय के खिलाफ 15 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने की सूचना पर, खेड़ा खेमावती निवासी सुरेश के खिलाफ भी 15 अक्तूबर को फसल अवशेष की सूचना, सिल्लाखेड़ी निवासी ख्याली के खेत में 8 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने की सूचना, सिल्लाखेड़ी निवासी अरूद्ध के खिलाफ भी 13 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने व सरणाखेड़ी निवासी दीपक के खिलाफ 13 अक्तूबर को फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों ने सेटेलाइट के आधार पर मिली शिकायत से खेतों में जाकर जांच की तो खेतों में धान के अवशेष जले हुए मिले। इसके आधार पर संबंधित थानों में शिकायत दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed