फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case filed against 60 people including two YouTubers for uploading inflammatory videos

Jind News: भड़काऊ वीडियो अपलोड करने पर दो यूट्यूबर समेत 60 पर केस

Fri, 01 Aug 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 60 people including two YouTubers for uploading inflammatory videos
जींद। उझाना गांव में दो समुदायों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने भीम आर्मी के जिला प्रधान अमित मुआल, हसीन, सुनील बामनिया व दो यूट्यूबर डेली पोस्ट हरियाणा, हरियाणा न्यू लाइव चैनल सहित 60 लोगों के खिलाफ अशांति फैलाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उझाना गांव में जाट और एससी समुदाय के बीच भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, गांव में प्रशासन ने पटवार भवन बनाने का प्रस्ताव पास किया है। जाट समुदाय इस पर पटवार भवन का निर्माण करा रहा है। वहीं, एससी समुदाय के लोग इस भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन

एससी समुदाय के लोगों ने इस मुद्दे पर बीते दिनों सीएम से मिलने के लिए चंडीगढ़ तक पैदल मार्च शुरू किया था। तब प्रशासन ने लोगों को बीच रास्ते से ही हिरासत में लेकर वापस गांव छोड़ दिया था। विरोध में एससी समुदाय ने नरवाना के आंबेडकर भवन में धरना दिया था। तब कुछ यूट्यूबरों ने लोगों की भावनाएं ठेस पहुंचाने वाली वीडियो बनाकर अपलोड की थीं। इससे दो समुदायों के बीच में तनाव की स्थिति बन आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
-गांव में जिस जगह पटवारखाना बन रहा है वह सरकारी जमीन है। हमें किसी भी समुदाय से कोई द्वेष नहीं है। पंचायत अपना काम कर रही है।
-सुनील, सरपंच, उझाना गांव।
...........
-पुलिस ने भीम आर्मी के जिला प्रधान अमित मुआल, हसीन, सुनील बामनिया समेत दो यूट्यूबरों को नामजद करते हुए करीब 60 लोगों के खिलाफ अशांति फैलाने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-ईश्वर सिंह, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed