{"_id":"64934bfbb87025e82208cd24","slug":"case-against-five-youths-for-assaulting-a-student-jind-news-c-199-1-sroh1006-1596-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्र के साथ मारपीट करने पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्र के साथ मारपीट करने पर पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
जींद। जाट कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र के साथ पांच युवकों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार गए। शहर थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हिसार जिला के गांव बास खुर्द निवासी दिनेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीए द्वितीय का छात्र है और उसके फाइनल पेपर चल रहे हैं। 19 जून सुबह उसका अंग्रेजी का पेपर था। वह करीब साढ़े आठ बजे पटियाला चौक पहुंचा और परीक्षा शुरू होने में एक घंटा बचा था। फिर वह अपने दोस्त डाहोला निवासी प्रदीप के साथ दुकान पर जूस पीने चले गए। वहां पर खांडा निवासी आशीष और खांडा खेडी निवासी अनुज तथा तीन अन्य युवक थे। उन्होंने बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके दोस्त और दुकानदार ने उसे छुड़ाया। जाते-जाते वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।