{"_id":"6324c6ffba2c263638633aeb","slug":"car-trampled-over-two-women-who-went-to-inquire-about-getting-daughters-admitted-in-iti-died-jind-news-rtk6582038136","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में बेटियों को दाखिला दिलवाने के लिए पूछताछ करने गई दो महिलाओं को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में बेटियों को दाखिला दिलवाने के लिए पूछताछ करने गई दो महिलाओं को कार ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूमरखा कलां बस स्टैंड के नजदीक बिजली घर के सामने शुक्रवार दोपहर को वाहन के इंतजार में घर जाने के लिए खड़ी दो महिला व दो युवतियों को अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। इसमें नरवाना की बाबा कुंडी निवासी महिला सावित्री व निर्मल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इनकी पुत्रियां चांदनी और कोमल गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सहायता से चारों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों घायल लड़कियों की हालात को गंभीर देखते हुए अग्रोहा पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सदर थाना नरवाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाबा कुंडी नरवाना निवासी 45 वर्षीय सावित्री व उसकी बेटी 22 वर्षीय चांदनी, 42 वर्षीय निर्मला व उसकी बेटी 20 वर्षीय कोमल शुक्रवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डूमरखां में दाखिले के लिए गई थीं। दोपहर करीब एक बजे जब वह चारों लौटकर अपने घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में डूमरखा कलां के नजदीक बिजली घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान नरवाना की तरफ से आई एक तेज रफ्तार अर्टिगा गाड़ी आई जो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर एक स्विफ्ट गाड़ी में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी महिलाओं को रौंदते हुए खेत में जा घुसी। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार सवार सुदकैन खुर्द निवासी मनजीत व हैप्पी भी घायल हो गए।
पिछले वर्ष भी नहीं हुआ था आईटीआई में दाखिला इस वर्ष गए थे पूछताछ करने
मृतक सावित्री की बेटी का पिछले वर्ष भी आईटीआई में दाखिला नहीं हो सका था। वह दाखिले के लिए ही पूछताछ करने गई थी, लेकिन इस हादसे ने उसकी बेटी के आईटीआई में दाखिले के सपने को ही खत्म कर दिया।
विज्ञापन
गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया
पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे को अंजाम देने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जबकि चार गंभीर हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।