{"_id":"69ad6602811260e52900c808","slug":"car-riders-opened-fire-due-to-enmity-youth-injured-by-shrapnel-jind-news-c-199-1-sroh1006-149598-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रंजिश में कार सवारों ने किया फायर, छर्रे लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रंजिश में कार सवारों ने किया फायर, छर्रे लगने से युवक घायल
Mon, 09 Mar 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव बड़ौदा के पास शनिवार रात रंजिश में युवकों ने बाइक सवार पर फायर कर दिया। इसमें युवक को छर्रे लगे और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
बड़ौदा निवासी जगदीप ने एफआईआर में बताया कि शनिवार रात को वह स्कूटी का चार्जर लेने ओवरब्रिज के पास दुकान पर बाइक लेकर गया था। जब वह दुकान से निकल कर बाइक से घर की तरफ जा रहा था तो उसी दौरान कार सवार युवक आए और चेहरा ढांपे एक युवक ने उस पर फायर कर दिया।
निशाना चूक जाने के कारण छर्रे कंधे तथा बाजू पर जा लगे। इस पर बाइक छोड़ कर वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ दौड़ा। घटना को अंजाम देकर आरोपी कार से फरार हो गए। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया। जगदीप ने आरोप लगाया कि गांव के सचिन ने अपने साथियों के साथ मिल कर हमला किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने बड़ौदा निवासी सचिन, छात्तर निवासी गोलू, पालवां निवासी एनपी और खरकभूरा निवासी राहुल के खिलाफ जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।