फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   car riders attacked with a knife near the grain market gate

अनाज मंडी गेट के पास युवक पर कार सवारों ने चाकू से किया हमला

Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
car riders attacked with a knife near the grain market gate
युवक पर कार सवारों द्वारा चाकू से किए गए हमले वाले स्थल पर बिखरा खून और जांच करती पुलिस। - फोटो : Jind
रविवार दोपहर बाद जुलाना की नई अनाज मंडी के पास कार सवार तीन-चार बदमाशों ने एक युवक पर चालू से हमला कर दिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा निवासी विरेंद्र (30) जुलाना में किसी काम से आया हुआ था। बताया जा रहा है कि जब वह जुलाना की नई अनाज मंडी की गेट के सामने से गुजरने वाली करसोला गांव की सड़क पर मौजूद था तो कार में सवार तीन-चार बदमाश वहां पर पहुंचे और पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक की गर्दन पर चाकू से वार किए गए हैं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामले का खुलासा नहीं किया गया है कि हमला किस वजह से किया गया था और हमलावर कौन थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक पर चाकू से हमला किया गया है। हवाई फायरिंग भी हुई है। जिंदा कारतूस व खोल भी मिले हैं। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल जोल, चौकी प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed