{"_id":"6aac5079f423132e840752b9","slug":"car-hits-auto-at-karsindhu-turn-woman-dies-jind-news-c-199-1-sroh1006-160437-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: करसिंधु मोड़ पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: करसिंधु मोड़ पर कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित करसिंधु मोड़ के पास कार ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए जबकि अलीपुरा निवासी करीब 65 वर्षीय दर्शो देवी की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीपुरा निवासी कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपनी मां दर्शो देवी के साथ बनभौरी से दवाई लेकर आई थी। इसके बाद दोनों उचाना बस अड्डे से ऑटो में बैठकर अलीपुरा जा रही थीं। जैसे ही ऑटो करसिंधु रोड की तरफ मुड़ने लगा नरवाना की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया।
हादसे में रेखा, विक्रम (निवासी करसिंधु), कविता, रवीना और अलीपुरा निवासी दर्शो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दर्शो देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।