फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car hit the farmer's bike, died

किसान की बाइक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Car hit the farmer's bike, died
नरवाना। हिसार-चड़ीगढ़ हाईवे पर बद्दोवाल गांव के पास एक कार ने एक किसान की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दनौदा गांव निवासी कुलदीप की मौत हो गई। सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दनौदा गांव निवासी कुलदीप खाद-बीज लेने के लिए नरवाना जा रहा था। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला था और कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया। कुलदीप के बेटे कपिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार सुबह उसका पिता कुलदीप बाइक पर सवार होकर नरवाना से खाद-बीज लेने के लिए घर से निकला था। जैसी ही वह बद्दोवाल गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed