फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   car drop in minar, two died

माइनर में गिरी कार, दो की मौत, दो लोग घायल

Sun, 10 Jan 2016 12:24 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
car drop in minar, two died
 
विज्ञापन


 गांव लोहचब के निकट शुक्रवार देर रात नील गाय को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। मृतक की पहचान गांव हथवाला निवासी अमरजीत (35) व गांव राजगढ़ ढाबी निवासी प्रदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव हथवाला निवासी अमरजीत शुक्रवार को अपने ससुराल राजगढ़ ढोबी आया था।

देर रात  अमरजीत अपने रिश्तेदार प्रदीप, संदीप व राममेहर को गाड़ी में बैठाकर किसी कार्य के लिए फूलियां कलां गांव गए  थे। जब वह वापस राजगढ़ ढोबी जा रहे थे तो गांव लोहचब के पास अचानक उनकी कार के आगे नील गाय आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने अमरजीत और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया।

जबकि संदीप व राममेहर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

गांव हथवाला निवासी अमरजीत मृतक प्रदीप के रिश्ते में फूफा लगते हैं। शुक्रवार को ही अमरजीत अपने ससुराल में मिलने के लिए गए थे। वहां से गाड़ी में प्रदीप और उसके साथियों को लेकर गांव फूलिया कलां चला गया। जहां  हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया।


नील गाय की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
दिल्ली-पटियाला राजमार्ग पर शुक्रवार रात को गांव घासो के निकट बाइक के आगे नील गाय आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डूमरखा कलां निवासी 25 वर्षीय महीपाल शुक्रवार रात उचाना से अपने गांव आ रहा था। घासो गांव के निकट उसकी बाइक की टक्कर नील गाय से हो गई और बाइक सड़क से नीचे गड्ढ़ों में जा गिरी। इसमें महीपाल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed