{"_id":"657213a6d9379dd2d4003c74","slug":"car-collides-with-canter-on-152-d-two-people-killed-jind-news-c-199-1-sroh1009-9844-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 152-डी पर कैंटर से टकराई कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 152-डी पर कैंटर से टकराई कार, दो लोगों की मौत
Fri, 08 Dec 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी10: नागरिक अस्पताल में दाखिल डॉ. गुंजन। संवाद।
जींद। नेशनल हाईवे 152-डी पर जामनी गांव के पास फ्लाईओवर पर कार व कैंटर की टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
मध्यप्रदेश के राजगढ़ के बिसानियां निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन त्रिपाठी, भाजपा नेता सुरेंद्र सिसोदिया, 35 वर्षीय रूप सिंह, 34 वर्षीय जफर व दीपेश सक्सेना राजगढ़ से बुधवार को कश्मीर घूमने के लिए निकले थे। जब वह वीरवार दोपहर बाद जामनी गांव के पास 152-डी फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे कैंटर के साथ उनकी कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस सड़क हादसे में डॉ. गुंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र सिसोदिया, रूपसिंह घायल हो गए व जफर व दीपेश सक्सेना की मौत हो गई। घायलों में एक की गंभीर हालत को देखते हुए घटना के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जबकि घायल डॉ. गुंजन त्रिपाठी, सुरेंद्र सिसोदिया व रूपसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
दुर्घटना के बाद डॉ. गुंजन त्रिपाठी के फोन पर कॉल आने से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही इसमें आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
बाक्स
ज्यादा स्पीड बन रही 152-डी पर हादसों की वजह
152-डी पर आए दिन हादसों के कारण लोगों की जान जा रही है। लगभग एक वर्ष पहले शुरू हुए एनएच 152-डी पर करीब दर्जनभर से अधिक हादसे जींद जिले के क्षेत्र में हो चुके हैं। जिसमें कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। फरवरी 2023 में घना कोहरा के चलते नेशनल हाईवे 152-डी जुलाना के पास बस व ट्रक में टक्कर हो गई थी जिसमें बस कंडक्टर की मौत हो गई और कई सवारियां घायल हो गईं। जनवरी 2023 में जुलाना के पास 152-डी पर ट्रक के साथ हुई भिड़ंत में एक कार सवार युवती की मौत हो गई थी और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
10 सितंबर 2022 में जामनी गांव के पास नेशनल हाईवे 152-डी पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला चिकित्सक समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 27 नवंबर को ही किलाजफरगढ़ के पास ट्राॅला ने पिकअप के पीछे खड़े दो लोगों को टक्कर मारी थी। इसमें दोनों की मौत हो गई थी।