{"_id":"63e92b89676fb296f80537b9","slug":"car-collided-with-auto-driver-and-student-injured-jind-news-c-17-1-64480-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर और छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर और छात्रा घायल
Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किशनपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो ड्राइवर और छात्रा को गंभीर चोटें आई, जिनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे को अंजाम देकर चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शहर के लक्षमी नगर निवासी राजेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। दस फरवरी शाम को वह सवारी लेकर किशनपुरा गांव की तरफ गया था। जब वह किशनपुरा गांव के बस अड्डे पर सवारी उतार रहा था तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी। इससे वह और दीक्षा नामक लड़की को गंभीर चोट आई। कार चालक हादसे को अंजाम देकर कार को वहीं छोड़कर भाग गया।
पुलिस ने कार और ऑटो को कब्जे में लेकर दोनों घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। ऑटो ड्राइवर के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-देवेंद्र, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना जींद।