{"_id":"6a3c1e81f537eeac310984f8","slug":"car-catches-fire-on-sunder-branch-canal-bridge-woman-dies-jind-news-c-17-1-rtk1052-878065-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सुंदर ब्रांच नहर के पुल पर कार में लगी आग, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सुंदर ब्रांच नहर के पुल पर कार में लगी आग, महिला की मौत
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। लजवाना खुर्द गांव के पास सुंदर ब्रांच नहर के पुल पर कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। झुलसने से कार में बैठी सीमा की मौत हो गई। मृतका के पिता हांसी क्षेत्र के भाटोल बास निवासी प्रेम ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति अंकित और सास सावित्री के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में हांसी क्षेत्र के भाटोल बास निवासी प्रेम ने बताया कि उनकी बेटी सीमा रानी की शादी वर्ष 2020 में लजवाना खुर्द निवासी अंकित के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनकी बेटी के साथ मारपीट भी
करते थे।
आरोप है कि उन्हें बीते 23 जून की रात सूचना मिली कि सीमा का शव सुंदर ब्रांच नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति अंकित और उसकी मां सावित्री के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
भाटोल गांव निवासी प्रेम ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की साजिश अंकित और उसकी मां ने रची है। आग से कार में सवार अंकित को कोई चोट नहीं आई जबकि सीमा के हाथ और कान जले हुए थे।
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।