फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Capacity of 19 substations increased, load of 278 transformers reduced

Jind News: 19 सब स्टेशनों की बढ़ी क्षमता, 278 ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया

Tue, 15 Jul 2025 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 19 substations increased, load of 278 transformers reduced
15जेएनडी04-शहर में नए तार बिछाने का चल रहा कार्य। संवाद
जींद। बिजली निगम ने 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ा दी है। 278 ट्रांसफार्मरों का लोड भी बांट दिया है। वहीं गर्म होकर टूटने वाली पुराने तारों की जगह आर्म्ड केबल भी बिछा दी गई है। अब तारों के गर्म होकर टूटने जैसी समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन


जिले में 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है। 24 करोड़ रुपये से कंडक्टर, फ्यूज, तार और ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। अभी 22 करोड़ के कार्य होने बाकी हैं। जिले के 278 ट्रांसफार्मरों पर लोड था, जिससे बार-बार कंडक्टर जलने, फ्यूज उड़ने और ट्रांसफार्मर जलने की समस्या रहती थी, लेकिन इनमें से 221 जगह नए ट्रांसफार्मर रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

237 नए ट्रांसफार्मर रखने थे, जिनमें 175 ट्रांसफार्मर रख दिए हैं। अन्य पर अभी काम चल रहा है। इनमें चार 25 केवी, 41 ट्रांसफार्मर 63 केवी, 86 ट्रांसफार्मर 100 केवी और चार ट्रांसफार्मर 200 केवी के हैं। खटकड़, दालमवाला, नगूरां और शामदो सब स्टेशन में मरम्मत का काम पूरा हो गया है। रूपगढ़ और खटकड़ में नई लाइन बिछा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

इन सब स्टेशनों की बढ़ाई क्षमता

सब स्टेशन


पहले

अब


33 केवी छात्तर
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी धमतान
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी गांगोली
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी पिपलथा
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी उचाना कलां
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी संगतपुरा
20 एमवीए

30 एमवीए

33 केवी बुढ़ाखेड़ा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी ईक्कस
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी कोयल
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी से.-9 सफीदों
10 एमवीए
22.5 एमवीए

33 केवी बरटा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सुलहेड़ा
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सिंघवाल
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी सीआरएसयू 10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी बधाना
10 एमवीए

22.5 एमवीए

33 केवी नगूरां
19.3 एमवीए
25 एमवीए

33 केवी खरल
10 एमवीए

20 एमवीए

33 केवी पिंडारा
26.3 एमवीए
30 एमवीए

33 केवी मनोहरपुर
26 एमवीए

30 एमवीए


बॉक्स

शहर में चल रहा आर्म्ड केबल बिछाने का कार्य

बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए शहर में आर्म्ड केबल बिछाने का कार्य चल रहा है। अब तक लगभग 18 किमी लंबी केबल बिछाई जा चुकी हैं। आर्म्ड केबल बिछने से आपूर्ति में सुधार होगा और बिजली कटौती कम होगी।
आर्म्ड एक तरह की केबल है

आर्म्ड एक प्रकार की केबल होती है, जिसे धातु के आवरण (आर्मर) से ढका जाता है। इससे यह बाहरी क्षति से सुरक्षित रहती है और इसके कारण बिजली की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। शहर के कैथल रोड, नरवाना रोड, रेलवे रोड, सिटी-1 और चार में आर्म्ड केबल बिछाई जा चुकी है।


वर्जन

जींद सर्कल के 19 सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जा चुकी है। 278 का लोड बांटने के लिए 221 नए ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। आर्म्ड केबल बिछाने का काम चल रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित परेशानी नहीं होगी। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed