फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   canal guard killed with knife

चाकुओं से गोदकर कैनाल गार्ड की बेरहमी से हत्या

Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
canal guard killed with knife
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Jind
सुंदर ब्रांच नहर के मोहला हेड पर कैनाल गार्ड के रूप में तैनात गांव करेला निवासी एक 35 वर्षीय युवक का शव सुबह उसके ही खेत में खून से लथपथ मिला। शव पर चाकू से 20-25 वार किए गए थे। किसी ने बेरहमी से युवक की हत्या कर शव को पानी की नाली में फेंका था। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कप्तान सिंह, जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव करेला निवासी 35 वर्षीय बिजेंद्र सिंचाई विभाग में कैनाल गार्ड के रूप में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी सुंदर ब्रांच नहर के मोहला हेड पर थी। मोहला हेड गांव करेला के पास ही पड़ता है। बिजेंद्र के खेत मोहला हेड के पास ही पड़ते हैं। शुक्रवार दिन में वह अपनी ड्यूटी पर तेनात था। शाम को वह घर पर आया और खाना खाकर सो गया। रात को लगभग दो बजे वह अपनी पत्नी को नहर पर गश्त करके आने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। सुबह लगभग सात बजे ग्रामीणों ने बिजेंद्र का शव उसके ही खेत में खून से लथपथ नाली मेें पड़ा मिला। शव पर कपड़े भी नहीं थे। शव पर 20-25 बार चाकुओं से वार किए गए थे। जिसने भी बिजेंद्र की हत्या की उसने उस पर तब तक वार किए, जब तक बिजेंद्र के शरीर में जान रही। सूचना मिलने के बाद डीएसपी कप्तान सिंह, जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह तथा फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने मृतक बिजेंद्र के भाई राकेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

2013 में मिली थी सिंचाई विभाग में नौकरी
बिजेंद्र सिंह 2013 में सिंचाई विभाग में कैनाल गार्ड के रूप में लगा था। प्रतिदिन सुबह व शाम को वह सुंदर ब्रांच नहर पर गश्त के लिए जाता था। कभी-कभी वह रात को भी गश्त पर जाता था। उसकी ड्यूटी मोहला हेड पर थी। उसका खेत मोहला हेड से 500 मीटर दूरी पर है। वह सुबह नहर पर गश्त करने जाता था और लगभग दस बजे अपने खेत में आ जाता था। यहां उसकी पत्नी पूनम पशुओं के लिए हराचारा लेने आती थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी घर आ जाते थे। दोपहर व रात को भी वह नहर पर गश्त के लिए जाता था। बिजेंद्र के बचपन में ही उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर अपने मायके चली गई थी। यहां जब बिजेंद्र की शादी हुई तो वह अपने गांव करेला में आकर रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईमानदारी से करता था अपना काम
सिंचाई विभाग के जुलाना मंडल के एसडीओ अनिल कादयान ने कहा कि बिजेंद्र अपना काम पूरी ईमानदार व तत्परता के साथ करता था। उसकी ऑफिस के अन्य लोगों से भी बहुत प्रेम भाव था। आज तक बिजेंद्र के बारे में ऐसा कुछ नहीं सुना कि उसकी किसी से लड़ाई हुई हो या गाली-गलौज हुई हो।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बिजेंद्र के शरीर पर चाकुओं से वार किए गए हैं और शव खून से लथपथ उसी के खेत में मिला है। अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के हाथ जल्द हत्यारों तक पहुंच जाएंगे।

-सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
फिलहाल ऐसा कोई तथ्य हाथ नहीं लगा है, जिससे बिजेंद्र की हत्या के कारण और आरोपियों का पता लग सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
- कप्तान सिंह, डीएसपी।

 मृतक बिजेंद्र।

मृतक बिजेंद्र।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed