फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Canal breaks for the second time in five days, submerging 30 acres of crops

Jind News: पांच दिन में दूसरी बार टूटी नहर, 30 एकड़ फसल जलमग्न

Sat, 08 Nov 2025 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Canal breaks for the second time in five days, submerging 30 acres of crops
खेत में जा रहा पानी। संवाद
नांगलमूंदी(रेवाड़ी)। गांव नांगल मूंदी में बेरली-लाधूवास नहर के पांच दिन में दूसरी बार टूटने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। नहर टूटने से खेतों में पानी भर गया और करीब 30 एकड़ से अधिक रकबे की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

गांव के किसान रामपाल सरपंच, बाबूलाल नंबरदार, विनोद पंच, उजाला, शुभराम, श्रीचंद, शारदा देवी, भीखाराम, सत्यनारायण, शिवलाल, करण सिंह, हेमू पंच, हंसराम, सोना देवी, सत्तू, रतन सिंह, सज्जन सिंह, शमशेर सिंह और राजीव पंच सहित अन्य किसानों ने बताया कि नहर के टूटने से लगभग 20 एकड़ सरसों और 5 एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि पिछले सप्ताह भी नहर टूटी थी जिसे अस्थायी रूप से ठीक किया गया था लेकिन मरम्मत कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण कुछ ही दिनों में दोबारा टूट गई। इससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि मौके पर संबंधित अधिकारियों को भेजकर नुकसान का सर्वे करवाया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि नहर की स्थायी मरम्मत करवाई जाए ताकि भविष्य में फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed