{"_id":"65e76d822c8b8b57f004bcb4","slug":"call-it-ayushman-arogya-mandir-not-health-wellness-centre-jind-news-c-199-1-sroh1007-113928-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हेल्थ वेलनेस सेंटर नहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हेल्थ वेलनेस सेंटर नहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहें
Wed, 06 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में खोले गए हेल्थ वेलनेस सेंटर का नाम बदलने शुरू कर दिया है। अब इन सेंटरों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कहकर पुकारा जाएगा। जिले में कुल 84 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। जहां पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अधिकतर सेंटरों पर यह बोर्ड लगाए जा चुके हैं। इन बोर्डों के निरीक्षण के लिए सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल व डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल ने दौरा किया। जहां बोर्ड नहीं लगे थे, वहां तुरंत लगाने के निर्देश दिए।
चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लिखे हलके पीले रंग के बोर्ड लगाए गए हैं। इन पर सभी स्तर पर आरोग्यं परमं धनम भी लिखा गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी करने के बाद हरियाणा सरकार के स्तर पर गाइडलाइन बनाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 12 तरह की चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, ताकि नागरिक अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम हो। वहीं शहरवासियों को अपने नजदीक ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिले।
यह होते हैं हेल्थ वेलनेस सेंटर
हेल्थ वेलनेस सेंटर का मूल उद्देश्य लोगों को बीमार होने से बचाना है। इसके माध्यम से योग एवं अन्य जीवन शैली से रोगों की रोकथाम करना है। इसके माध्यम से रोग होने से पहले ही उसके बचाव के उपाय करना है। वहीं आमजन को उनके घर-द्वार पर ही स्वास्थ्य की प्राथमिक सेवाएं मिल सकें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले गए हैं। वेलनेस सेंटर में नियुक्त महिला स्टाफ क्षेत्र के हर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इनका डिजिटल और फिजिकल रिकॉर्ड रखेगी। इसके अलावा इन केंद्रों में खांसी, जुकाम, बुखार, गर्भवती महिलाओं की जांच, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।
विज्ञापन
25 सेंटर पर टेस्ट की भी सुविधा
स्वास्थ्य मुख्यालय ने सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। इन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन सेंटर पर 25 तरह के टेस्ट की भी सुविधा मिलती है। इन सेंटर का लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।