फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus started from Jind to Delhi after four months

चार महीने बाद जींद से दिल्ली के लिए शुरू हुई बस

Wed, 17 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bus started from Jind to Delhi after four months
जींद बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बसें। संवाद - फोटो : Jind
चार महीने बाद 18 मार्च को जींद से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगी। जींद से दिल्ली के लिए फिलहाल दो बसें चलेंगी। एक सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर और दूसरी 6 बजकर 20 मिनट पर निकलेगी।
विज्ञापन

जींद से चलने वाली यह बसें बस रोहतक, बहादुरगढ़, नजफगढ़, नांगलोई होते हुए दिल्ली जाएंगी। खास बात यह है कि इस रूट से भी यात्रियों से दिल्ली आंदोलन से पहले का किराया लिया जाएगा। जींद से दिल्ली के लिए यात्रियों को पहले की तरह 155 रुपये किराया देना होगा। आगे आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर दिल्ली के लिए बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। किसान आंदोलन से पहले दिल्ली के लिए 12 बस चलती थी। हालांकि यह रूट अभी अस्थायी है। जैसी ही स्थिति सामान्य होगी और किसान आंदोलन समाप्त होगा तो पहले की तरह जींद से रोहतक व पीरागढ़ी होते हुए दिल्ली के लिए बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसान आंदोलन के चलते चार महीन से दिल्ली के लिए बस बंद हैं। जींद से दिल्ली रूट पर लगभग दो हजार हजार यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। किसान आंदोलन के कारण जींद से दिल्ली जाने वाली बसें बहादुरगढ़ तक ही जाती हैं। बहादुरगढ़ से निजी वाहनों या फिर मेट्रो में यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ रहा है। दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए जींद डिपो के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह दो रूटों का सर्वे किया था, लेकिन अब बहादुरगढ़, नजफगढ़ व नांगलोई से दिल्ली के लिए बस भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना रूट से दिल्ली जाने वाली बस सोनीपत तक सीमित
11 नवंबर 2020 को डिपो ने गोहाना-सोनीपत से होते हुए दिल्ली के लिए बस शुरू की थी। यह बस सुबह जींद बस स्टैंड से 5 बजकर 30 मिनट पर चलती है। किसान आंदोलन की वजह से इस रूट पर दिल्ली के लिए 15 दिन ही बस चल पाई। उसके बाद से यह बस सोनीपत तक ही जाती है। सोनीपत रूट से दिल्ली के लिए अभी बस चलाने की कोई तैयारी नहीं है।

आज से दिल्ली के लिए चलेंगी बसें
आज से दिल्ली के लिए दो बसें भेजी जाएंगी। एक बस सुबह पांच बजकर दस मिनट पर व दूसरी सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाली अभी शुरू नहीं हो पाई है। इस रूट से भी दिल्ली के लिए दोबारा से बस शुरू करने का प्रयास है।
बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed