{"_id":"67c4bce641344def0f0d5de8","slug":"bura-sirohi-khap-celebrated-its-12th-foundation-day-in-the-market-jind-news-c-199-1-jnd1002-130876-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हाट में बूरा सिरोही खाप ने मनाया 12वां स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हाट में बूरा सिरोही खाप ने मनाया 12वां स्थापना दिवस
Mon, 03 Mar 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी31-हाट गांव में आयोजित समारोह में गणमान्य लोगों को सम्मानित करते हुए खाप के नेता। संवाद
सफीदों। गांव हाट में बूरा सिरोही खाप की ओर से रविवार को 12वां स्थापना दिवस और सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में 50 गणमान्य लोगों को बूरा सिरोही रत्न पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित होने वालों में बूरा सिरोही गोत्र के आईएएस, आईपीएस, एचसीएस अधिकारी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, बिना दहेज शादी करने वाले लोगों के साथ-साथ समारोह का आयोजन करने वाले लोग शामिल रहे।
समारोह में देश के कई राज्यों के बूरा सिरोही खाप के परिवारों और मौजिज लोगों ने शिरकत की। इस आयोजन में मंच के माध्यम से खाप के मौजिज लोगों ने समाज में फैली कुरीतियों पर रोक लगाने, संस्कृति, संस्कार, धर्म और समाज की सुरक्षा करने, समाज की एकता और भाईचारे को मजबूत करने पर खुलकर अपने-अपने विचार रखे। खाप के राष्ट्रीय प्रधान रणवीर सिंह बूरा किरमच ने कहा कि बूरा सिरोही खाप ने मृत्यु भोज, दहेज प्रथा, शादी समारोह में घर की बजाय अन्य जगहों पर डीजे पर रोक लगाने का बीड़ा उठाए हुए है। उन्होंने कहा कि बूरा सिरोही खाप पिछले 12 वर्षों से सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है। बूरा सिरोही खाप के देशभर में करीब 82 गांव हैं। हर वर्ष अलग-अलग गांवों में किया जाता है।