फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bulldozer runs on illegal colony

Jind News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Fri, 26 Sep 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Sep 2025 12:58 AM IST
सार

नरवाना में जिला योजना कर विभाग ने लक्ष्मी नगर के पास अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किया। इस कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। अधिकारी ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony
25जेएनडी43-नरवाना में अवैध कॉलोनियों की बाउंड्री वॉल को जेसीबी से उखाड़ते हुए। संवाद

विस्तार

नरवाना। जिला योजना कर विभाग ने वीरवार को नरवाना में अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने लक्ष्मी नगर के सामने करीब सात से आठ एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी चलवाकर बाउंड्री वॉल और मिट्टी से बनी सड़क को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कॉलोनाइजरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


जिला योजनाकार अधिकारी मनीष दहिया ने बताया कि पिछली विजिट के दौरान यह कॉलोनी विभाग की नजर में आई थी। कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। ऐसे में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए वीरवार को मौके पर बुलडोजर चलवाकर निर्माण कार्य को बंद करवाया गया।
विज्ञापन

---------

नरवाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन-चार और जगह चिह्नित हैं वहां भी जल्द कार्रवाई होगी। लोग अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित जगह पर ही लगाएं और केवल लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में ही निवेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मनीष दहिया, जिला योजनाकार अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed