फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bukki controlled while betting on India-England T20 cricket match

भारत-इंग्लैड टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते बुक्की काबू

Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bukki controlled while betting on India-England T20 cricket match
पुलिस गिरफ्त में आरोपी राजू शर्मा। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने भारत-इंग्लैंड टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते वीरवार शाम को एक बुक्की को गिरफ्तार किया। बुक्की के पास से एक एलईडी, पांच मोबाइल, दो मोबाइल चार्जर, तीन रजिस्टर लेखा-जोखा, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक वाईफाई एक्सट्रीम फाइबर, एक राउटर, एक सेटअप बॉक्स, तीन एडॉप्टर, एक कनेक्टिंग टेबल, एक इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, 5500 रुपये की नकदी बरामद किया। आरोपी की पहचान नरवाना के पटेल नगर निवासी राजू शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक श्यामलाल के नेतृत्व में वीरवार शाम को गश्त पर थी। तभी पटेल नगर निवासी राजू शर्मा के भारत व इंग्लैंड के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में सट्टा लगवाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर टीम ने राजू शर्मा के मकान पर छापा मारकर उसे काबू कर लिया है। पुलिस ने राजू के पास से एक एलईडी, पांच मोबाइल फोन, दो मोबाइल चार्जर, तीन रजिस्ट्रर लेखा-जोखा, एक एक्सटेंशन बोर्ड, एक वाईफाई एक्सट्रीम फाइबर, एक राउटर, एक सेटअप बॉक्स, तीन एडॉप्टर, एक कनेक्टिंग टेबल, एक इलेक्ट्रिक एक्सटेंशन बोर्ड, 5500 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed