फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BSF Veteran Lakshmi Narayan Welcomed Upon Returning to His Village After 38 Years of National Service

Jind News: 38 साल देश सेवा के बाद गांव लौटे बीएसएफ के एसआई लक्ष्मी नारायण

Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
BSF Veteran Lakshmi Narayan Welcomed Upon Returning to His Village After 38 Years of National Service
02जेएनडी22: नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बीएस एफ के जवान लक्ष्मी नारायण का स्वागत करते हुए परि
नरवाना। सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में 38 वर्षों तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए गांव बेलरखा निवासी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) लक्ष्मी नारायण का वीरवार को गांव पहुंचने पर स्वागत किया। जब लक्ष्मी नारायण नरवाना रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। जुलूस के साथ रेलवे स्टेशन से गांव बेलरखा तक उनको लाया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि लक्ष्मी नारायण की सेवाएं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं।20 वर्ष की आयु में उन्होंने बीएसएफ में कांस्टेबल के पद पर भर्ती होकर सेवा जीवन की शुरुआत की। उनकी पहली पोस्टिंग मणिपुर में हुई। लंबे सेवा काल के दौरान उन्होंने देश के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दीं जिनमें जम्मू-कश्मीर भी शामिल है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति से पूर्व वे दिल्ली (नोएडा) में तैनात थे। उनके भाई रोहतास ने बताया कि लक्ष्मी नारायण सरल स्वभाव, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति हैं। लक्ष्मी नारायण के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी 38 वर्षों की गौरवशाली सेवा न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत है। गांव बेलरखा में हुआ उनका सम्मान आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

02जेएनडी22: नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बीएस एफ के जवान लक्ष्मी नारायण का स्वागत करते हुए परि

02जेएनडी22: नरवाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे बीएस एफ के जवान लक्ष्मी नारायण का स्वागत करते हुए परि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed