फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bsf in jind, jat leader underground in jind

जींद पहुंची बीएसएफ, जाट नेता भूमिगत

Mon, 30 May 2016 12:17 AM IST
jind
jind Updated Mon, 30 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
bsf in jind, jat leader underground in jind
जींद में गश्त करती बीएसएफ - फोटो : bureau
जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। रविवार को शहर में बीएसएफ की एक टुकड़ी पहुंच गई है। जिसके बाद से शहर के जाट नेता भूमिगत हो गए हैं। आंदोलन के बारे में प्रतिक्रिया जानने के लिए जाट नेताओं को फोन करने पर उनके घरवाले फोन उठा रहे हैं। जाट नेताओं से बात कराने के लिए कहने पर उनके घर वालों की ओर से उत्तर दिया जा रहा है कि वो घर पर नहीं है, वो बाहर गए हैं। बीएसएफ टुकड़ी में इंस्पेक्टर बलकार सिंह के नेतृत्व में 137 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी हो कि पांच जून से अखिल भारतीय जाट संघर्ष समिति प्रदेश स्तर पर आंदोलन शुरू कर रही है। जींद में नरवाना रोड स्थित झांझ गांव में जाट नेता धरना देंगे। वहीं दो दिन पूर्व अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रेस कान्फ्रेंस में जाट नेता ऐलान कर चुके हैं कि प्रशासन अनुमति दे या न दे, आंदोलन निर्धारित समय पर शांतिपूर्वक होगा। ऐसे में किसी भी प्रकार के टकराव की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन व सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस द्वारा ऐतिहात के तौर पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस के अनुसार किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई किसी प्रकार का उपद्रव या शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि फरवरी माह में आरक्षण आंदोलन के उग्र रूप लेने से जिले में उपद्रव फैल गया था और काफी नुकसान हुआ था। इसी को मद्देनजर सरकार ने ऐतिहात के तौर पर कदम उठाते हुए जिले में बीएसएफ की एक टुकड़ी भेजी है।
विज्ञापन


किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। अगर कोई कानून तोड़ने व शांति भंग करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश यादव, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed